- Homepage
- Uncategorized
- ओवरलोड़ ट्रैक्टर ट्राली ने तोड़ी नहर की सुरक्षा दीवार
ओवरलोड़ ट्रैक्टर ट्राली ने तोड़ी नहर की सुरक्षा दीवार
ओवरलोड़ ट्रैक्टर ट्राली ने तोड़ी नहर की सुरक्षा दीवार
हरिद्रार। बुधवार सुबह मिटटी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने दादूबाग पुलिया से घराट की ओर जाने वाली सिल्ट इजेक्टर नहर की सुरक्षा दीवार तोड़ दी, गनीमत रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं घटी। ट्राली गंग नहर किनारें पर बंद पड़ी गूल के स्लैप पर चढ़ गई ओवर लोड़ ट्राली के वजन से गूल का स्लैप टूट गया, जिससे ट्राली का पहिया गूल में धंस गया और ट्राली गंग नहर की ओर झुक गई। सुरक्षा दीवार के कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई, लेकिन सुरक्षा दीवार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहाड़ो में दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते नहर मेें पानी छोड़ा गया है, नहर करीब आठ फुट तक भर कर चल रही है। कनखल में सिल्ट इजेक्टर नहर किनारें की यह रोड़ बाईपास का कार्य करती है। स्थानीय दुकानदार शालू शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत न की गई तो भविष्य में यह बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है, यहां दिन रात दोपहिया और चार पहिया वाहन चलते हैं।





















































