Uncategorized

बिना लाइसेंस चल रहे 20 ट्रैवल ऑपरेटरों पर कार्रवाई

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून संदीप सैनी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने हरिद्वार के शिवमूर्ति गली क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस संचालित टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई ट्रैवल एजेंसियों और बुकिंग कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई ऑपरेटर बिना वैध लाइसेंस यात्रियों की बुकिंग और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं संचालित करते मिले। इस पर मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित नियमों के तहत 20 टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों के चालान किए गए। संचालकों को भविष्य में लाइसेंस लेकर ही संचालन करने की चेतावनी दी गई। नेहा झा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शी परिवहन व्यवस्था और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *