Uncategorized

जाली नोट छापने वाले गरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

 

हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, पांच मोबाइल फोन और नकली नोट तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 जून को 52,500 रुपये के जाली नोट बरामद होने के बाद मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान मिली सूचना पर लालढांग तिराहे के पास घेराबंदी कर एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और जाली नोट बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विशेष कागज ऑनलाइन मंगाकर असली नोटों की फोटो और सॉफ्टवेयर की मदद से नकली नोट तैयार किए जाते थे। आरोपियों ने बिजनौर क्षेत्र में पहले भी बड़ी मात्रा में जाली नोट बाजार में चलाने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र कुमार निवासी बिजनौर, गुलजार अहमद निवासी बिजनौर तथा शगुन जोशी निवासी लालढांग, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *