Uncategorized

भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, हमलावर फरार

हरिद्वार। केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता लिमिटेड के मतदान के दौरान भाजपा नेता पर दर्जनभर से अधिक हमलावरो ने अचानक हमला कर उन्हें बुरी तरह पीटा। भाजपा नेता विकास तिवारी ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर दो नामजद सहित 15 अज्ञातों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह माया देवी मंदिर से निकलकर आनंदमयी सेवा सदन की तरफ जा रहे थे। तभी वहां घात लगाकर बैठे शुशील चौधरी, उसका भतीजा सहित 15 अज्ञात हमलावरों ने उनपर अचानक हमला कर लाठी डंडों से उन्हें बुरी तरह पीटा मोके पर पीआरडी जवानों ओर पुलिस कर्मियों ने उनकी ब मुश्किल उनकी जान बचाई। बताया कि आरोपी हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया गया। पुलिस के आने पर सभी हमलावर मोके से फरार हो गए जिनके वाहनों के नम्बर भी शिकायत में दिए गए है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *