हरिद्वार।
दिल्ली, देहरादून लखनऊ से लेकर अफसरों के 9 ठिकानों पर छापे, एक आईएएस समेत अन्य अफसरों के ठिकानों पर छापे
नगर निगम भूमि घोटाले की जांच में विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने आईएएस अधिकारी समेत अन्य आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, हरिद्वार समेत नौ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। टीम ने दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को खंगालते हुए जांच के लिए महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जुटाए।
बताया जा रहा है कि भूमि घोटाले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और वित्तीय लेनदेन की कड़ियां खंगालने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
विजिलेंस की अलग-अलग टीमें सुबह से ही संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं और कई घंटे तक जांच-पड़ताल करती रहीं।
नगर निगम भूमि घोटाले में विजिलेंस की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।













































