उत्तराखंड हरिद्वार

चारधाम यात्रा के लिए एक दिन में 8,082 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

हरिद्वार।

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में संचालित यात्री पंजीकरण केंद्र पर बुधवार को विभिन्न राज्यों से आए 8,082 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

जारी पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक पंजीकरण बद्रीनाथ धाम के लिए हुए, जबकि केदारनाथ धाम के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

धामवार पंजीकरण विवरण

  • यमुनोत्री धाम – 1,492 यात्री
  • गंगोत्री धाम – 1,471 यात्री
  • केदारनाथ धाम – 2,403 यात्री
  • बद्रीनाथ धाम – 2,671 यात्री
  • हेमकुंड साहिब – 45 यात्री

कुल पंजीकरण : 8,082 यात्री

यात्री पंजीकरण केंद्र के अधिकारियों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु लगातार चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। यात्रा सीजन के दौरान ऋषिकुल मैदान स्थित केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

अब तक ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से 3,69,915 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण, मार्गदर्शन और सहायता संबंधी व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *