उत्तराखंड में कुम्भ से पहले हो सकते है विधानसभा चुनाव
हरिद्वार।
प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव तय समय से पहले इसी वर्ष कराए जा सकते है। प्रदेश में मौजूदा सरकार का कार्यकाल वर्ष 2027 मार्च महीने की 31 तारीख को पूरा हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार तय समय से पूर्व चुनावा कराने ही होगें, उसी समय प्रस्तावित कुम्भ मेला कराना भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। यदि चुनाव और कुम्भ मेला आस पास ही कराए जाते है तो सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है। इसी वजह से इसी वर्ष चुनाव कराने के प्रयास तेज हो गए है। सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग के अधिकारी भी लगातार जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है। हालाकि अभी चुनाव आयोग और सरकार की और से चुनावों की अभी कोई अधिकारिक घोषणा नही हुई है।
















































