हरिद्वार।
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर शनिवार को विभिन्न राज्यों से आए 8,137 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 1,685, गंगोत्री धाम के लिए 1,732, केदारनाथ धाम के लिए 2,405 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 2,315 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए शनिवार को कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों के अनुसार, ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 91,537 यात्रियों का चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा चुका है। लगातार बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

















































