Uncategorized

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर नारसन बॉर्डर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 

चारधाम यात्रा की तैयारियों में हरिद्वार प्रशासन सक्रिय: डीएम और एसएसपी ने नारसन बॉर्डर पर किया यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार।

आगामी चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने आज संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन कार्ड सेंटर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। यातायात को सुचारू रखने, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।

डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नारसन बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही रेस्ट पॉइंट, मेडिकल सुविधाएं और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार यात्रा पिछले वर्षों से भी अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *