उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

तीस कालनेमी दबोचे

हरिद्वार।

कोतवाली नगर थाना हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देवभूमि की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एसपी नगर, कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान साधु-संतों का भेष धारण कर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित करके ठगी करने वाले इन ढोंगी बाबाओं को धारा 172(2) BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।

ये सभी अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, दिल्ली, नेपाल आदि) से आए हुए थे और हरिद्वार में लोगों की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाते हुए व्यक्तिगत व घरेलू समस्याओं का हल बताने का प्रलोभन देकर ठगी करते पाए गए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *