उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

लाखो रुपये की स्मेक के साथ तस्कर दबोचा

हरिद्वार।
नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान में कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
कोतवाली लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 8.86 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खालिद पुत्र सलीम, निवासी ग्राम लादपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 8.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कोतवाली लक्सर में NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में उनि सुरेश कुमार, हे कानि मनोज मिनान, शूरबीर तोमर शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *