हरिद्वार।
पिछले कई दिनों से थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं।
इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश दिए थे।
सिडकुल पुलिस टीम द्वारा रविवार को मुखबीर की सूचना के आधार पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान दवा चौक सिडकुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों आयुष पुत्र गंगाराम नि0 बेगमपुर सादी उर्फ रामपुर थाना को0 बिजनौर उ0प्र0 हाल नि0- बैगमपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार व रोहित पुत्र शिवराम नि0 ग्राम दहलावाला, थाना रेहड जनपद बिजनौर उ0प्र0 हाल नि0 बैगमपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जो कि डैन्सो चौक से चोरी की गयी थी। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा चार अन्य वाहन चोरी कर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे छिपाकर रखना बताया।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों की निशान्देही पर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे से तीन मोटर साइकिल व एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि दो वाहनों के संबंध में पूर्व से पंजीकृत अभियोगों की पुष्टि की गई है तथा शेष के संबंध में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस टीम में थानाध्यक् नितेश शर्मा
उप निरीक्षक अनिल कुमार सैनी, संजय चौहान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर, कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।

















































