Uncategorized

ग्यारह कालनेमी दबोचे

हरिद्वार।
ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 11 ढोंगियों/बहरूपियों को दबोचा है पुलिस उनका इतिहास खंगाल रही है।
राज्यव्यापी चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कल 30 जनवरी 2026 को शिवालिक नगर, गैस प्लांट सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना किसी वैध पहचान पत्र के रहने वाले कुल 11 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवम नाथ पुत्र भोलानाथ, निवासी ग्राम घोसीपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, वंश नाथ पुत्र शिवम नाथ, निवासी घोसीपुरा, थाना पथरी, गुलमति पुत्र अशोक नाथ, निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी, जैनद्दीन पुत्र मेनुकूद्दीन, ग्राम कलका सिया, जिला बारबटा, असम, उम्र 26 वर्ष (वर्तमान पता: झौग्गी झोपड़ी, मायावती चौक, शिवालिक नगर, नूरमौहम्मद पुत्र नुरु, निवासी अहबाब नगर, कोतवाली ज्वालापुर, भाषण अली पुत्र अब्दुल अली, निवासी होरिसर, थाना नेरुसर, असम वर्तमान पता: झौग्गी झोपड़ी, मायावती चौक, शिवालिक नगर, भावेश पुत्र माहाली, निवासी महाशिया पुरा, थाना केशिरी, पश्चिम मेहदनीपुर, कोलकाता, हनीप पुत्र हसन अली, निवासी किस्मत मैनबरी, थाना कलका सिया, असम (हाल पता: ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, शेरअली पुत्र आसनुद्दीन निवासी ग्राम सतला, थाना कलका सिया, असम हाल पता: ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, बोनी इसराईल पुत्र शोरब अली, निवासी जुपीया मदरसा परा थाना मेरुरसर, असम हाल पता: ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, अब्बूकलाम पुत्र किराऊमत अली, निवासी खतरतरी, थाना कलकासिया, आसाम। पुलिस के अनुसार, ये व्यक्ति पहचान छिपाकर विभिन्न स्थानों पर रह रहे थे और संभवतः धार्मिक भेष या अन्य तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे थे। ऑपरेशन कालनेमि के तहत राज्य में फर्जी साधु-बाबाओं, बहरूपियों और अवैध रूप से रहने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *