Uncategorized

अवैध वाहन एसेसरीज की बिक्री पर रोक के लिए परिवहन विभाग की छापेमारी

फोटो—7/एसेसरीज वाली दुकानों का निरीक्षण करते परिवहन विभाग की टीम।
हरिद्वार।
शहर में अवैध वाहन एसेसरीज की बिक्री पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। एआरटीओ (ए) निखिल शर्मा, एआरटीआे (ई) नेहा झा, टीटीआे मुकेश भारती एवं टीटीआे वरुणा सैनी के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई, जिसके तहत लगभग 89 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में गैर-अनुमोदित और प्रतिबंधित वाहन उपकरण बेचे जाते पाए गए। इनमें प्रेशर हर्न, मल्टी—टोन हूटर, ब्लैक फिल्म, अनधित स्म्क्ध्स्टोब लाइट, फैंसी नंबर प्लेट तथा अन्य नियम—विरुद्ध सामग्री शामिल थी। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरी सामग्री का भौतिक सत्यापन किया और दुकानदारों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि एेसे अवैध उपकरण सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। प्रेशर हर्न एवं हूटर ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाते हैं, जबकि ब्लैक फिल्म, अनधित स्म्क् लाइट और फैंसी नंबर प्लेट वाहन की पहचान, श्यता और ट्रैफिक प्रवर्तन को प्रभावित करती हैं। इस प्रकार की सामग्री का उपयोग न केवल कानून के विपरीत है, बल्कि आम जनमानस की सुरक्षा के लिए भी हानिकारक है।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी और किसी भी अवैध वाहन उपकरण की बिक्री को प्रोत्साहित नहीं होने दिया जाएगा। विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे केवल मानक-अनुरूप, अनुमोदित उपकरणों का ही प्रयोग करें ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *