हरिद्वार।
कोतवाली नगर क्षेत्र में खाली जगह पर झोपड़ी डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर चेतावनी देते हुए शांतिभंग में चालान कोर्ट में पेश किया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि औद्योगिक क्षेत्र में खाली जगह पर झोपड़ी डालने को दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मारपीट कर रहे लोगों को अलग कर समझाने का प्रयास किया पर दो पक्ष एक-दूसरे के साथ गाली—गलौच व मारपीट करने पर उतारु हो रहे थे। स्थिति सामान्य न होने पर मारपीट करने वाले पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर अपने नाम श्रवण कुमार पुत्र बाबा बजवदास, पंकज पुत्र जालिम ङ्क्षसह, राहुल पुत्र संगीत, जीतू पुत्र जगदीश व करमू पुत्र खुशीराम समस्त निवासीगण इन्द्रबस्ती औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार बताया। सभी को चेतावनी दी कि भविष्य में मारपीट की गई तो मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। मेडिकल कराने के बाद शांतिभंग में चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया।


















































