हरिद्वार।
भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा हमारे पद पथ प्रदर्शक और प्रेरणा के श्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि हम समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं। वे एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक भी थे। लखनऊ में राष्ट्रधर्म प्रकाशन की स्थापना उन्होंने ही की थी। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक एवं सामाजिक चिन्तन दिया, जो साम्यवाद और पूँजीवाद की विसंगतियों से ऊ पर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, कैलाश भंडारी, अरविंद अग्रवाल, नेपाल सिंह, अमित राज, सचिन शर्मा, जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव, अंकुर पालीवाल आदि उपस्थित रहे।