उत्तराखंड हरिद्वार

जेल में रामलीला आयोजन के दौरान दो कैदी फरार,

-जिलाधिकारी ने फरार कैदियो पर मुकदमा और मजिस्ट्रीयल जांच के दिये आदेश
-जेल प्रशासन की बडी चूक रात भर नहीं दी पुलिस को सूचना: एसएसपी डोभाल
हरिद्वार।
रोशनाबाद स्थित जिला कारागार से दो कैदी फरार हो गए। फरार हुए कैदियों में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जबकि दूसरा विचाराधीन कैदी है। अति सुरक्षित समझी जाने वाली जेल से दो कैदियों के फरार होने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। पूरे जिले में नाकाबंदी कर पुलिस कैदियों की तलाश कर रही है। कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल तुरंत जिला कारागार पहुंचे। मौके पर फारेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
उल्लेखनीय है कि जेल में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार रात को रामलीला के मंचन के दौरान जहां जीवन प्रशासन रामलीला में व्यस्त था वही मौके का लाभ उठाकर दो कैदी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य जारी है जिसकी निर्माण सामग्री, सदली, सीढी वहीं पडे हुए थे।
प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली हरिद्वार जेल की दीवारे करीब बीस फु ट ऊंची है निर्माणाधीन बैरक के पास दो सीढियां पडी थी। जिनमें एक की लम्बाई 10 व दूसरी की लम्बाई 9 फिट थी। फरार हुए कैदियों द्वारा दोनो को जोडकर घटना को अंजाम दिया गया। रामलीला समाप्त होने के बाद जब बैरको की जांच की गई तो दो कैदी कम पाए गये। जिसके बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। अन्य कैदियों से पूछताछ में पता चला कि तीन कैदियों द्वारा जेल से फ रार होने की योजना दिन से ही बनाई जा रही थी। सब व्यवस्था देखने के बाद बीस फु ट की दीवार लांधने के लिए दोनो सीढियों को जोडकर 19 फुट किया गया और दो कैदी फ रार हो गए जबकी योजना में शामिल तीसरा कै दी जेल में ही रह गया। कैदियो की योजना बेहतर थी उन्होंने जेली की पिछली दीवार जो जंगल की तरफ  है को फ रार होने के लिए प्रयोग किया। जेल प्रशासन ने पहले रात भर सर्च अभियान चलाकर आने स्तर से फ रार कैदियों को पकडने का प्रयास किया। रात बीत जाने के बाद भी जब कैदी उनकी पकड से बाहर रहे तो सुबह जिला प्रशासन को सूचना दी गई।
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी प्रवीण वाल्मीकि गैग क ा पंकज और दूसरा अपहरण और फिरोती के मामले में विचाराधीन कैदी रामकुमार फ रार हुए है। फरार हुआ कैदी पंकज रूडकी का रहने वाला है। जबकि रामकुमार यूपी के गोंडा का निवासी है। जिलाधिकारी कर्मेद्र सिंह ने बताया कि कैदियों के फरार होने के मामले में मुकद्मा दर्ज कराया गया है। मजिस्ट्रेट जांच भी करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आयी है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य अवकाश पर हैं, जबकी चार्ज उपजेल अधीक्षक प्रेमलाल पर था। डयूटी पर मौजूद अधिकारी और सुरक्षाकर्मी रामलीला में व्यस्त थे। इसका फायदा उठाकर कैदी फरार हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जेल प्रशासन और पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटे हुए हैं जल्द उन्हें पकड$ लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड$ा हुआ है। जेल प्रशासन रात भर कैदियों की तलाश मेें जुटा रहा। पुलिस को सूचना सवेरे दी गयी। सूचना देने में देरी का क्या कारण रहा इसकी भी जांच की जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *