हरिद्वार।
रिटॄनग आफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज ङ्क्षसह गब्र्याल केंद्रीय विद्यालय में विधानसभावार चल रहे कैंडिडेट सेङ्क्षटग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बैलेट यूनिट के सभी बटनों को नियमनुसार चेक कर लें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कैंडिडेट सेङ्क्षटग करते हुए सभी एआरआे अपनी अपनी मौजूदगी में कैंडीडेट सेङ्क्षटग कार्य सावधानी से करें, उन्होंने सख्ती से नियम पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि किसी प्रकार की कोताही बक्शी नहीं जायेगी। इस अवसर पर नोडल स्वीप प्रतीक जैन, ट्रेनी आईएएस दीपक सेट, डा. योगेश कुमार, मनीष ङ्क्षसह, गोपाल ङ्क्षसह चौहान, देवेश शाशनी, कुश्म चौहान, प्रेम लाल, वेद प्रकाश शर्मा, विजय देवरानी, युक्ता मिश्रा, लक्ष्मीराज चौहान, युक्त मिश्रा, सुरेश तोमर आदि उपस्थित थे।




















































