उत्तराखंड हरिद्वार

शौहर वे देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, फिर घर से निकाला कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज

लक्सर।
एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुरालियों ने लगातार डेढ साल तक उसे दहेज के लिए प्रताडित किया है। आरोप है कि ससुराल वालों की पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उसके पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जसोद्दरपुर गांव निवासी विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मई 2020 में उसका निकाह लक्सर क्षेत्र के ही गांव मोहम्मदपुर कुन्हारी में हुआ था। आरोप लगाया गया कि निकाह के बाद से ससुराल वाले कम दहेज मिलने की बात कहने लगे थे। ससुराल वाले मायके से कार और आठ लाख रुपये नगद लाने का दबाव उस पर डाल रहे थे तथा तभी से उसका उत्पीडन कर मारपीट की जा रही थी। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले आेर ज्यादा परेशान करने लगे थे।
विवाहिता का आरोप है कि पति ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। यही नही उसके देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में वह दूसरी बार दो माह के गर्भ से थी। तब ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मारपीट से उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद विवाहिता मायके आई और पुलिस को तहरीर दी, किंतु पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नही हुई। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विवाहिता के पति शाहनवाज, ससुर दिलशाद, सास हाजरा, ननद फरहीन, देवर फैजान व शहजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *