Uncategorized

पावन भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,

 दयालबाग में कृषि सेवा से कव्वाली तक आयोजन

आगरा। राधास्वामी मत के प्रथम संत सतगुरु परम पुरुष पूरन धनी हुजूर स्वामीजी महाराज के जन्म दिवस/जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को दयालबाग में पावन भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। प्रातः व सायंकाल कृषि सेवा, आरती, विशेष पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा आयोजित किया गया।

परम पूज्य गुरु महाराज प्रो. प्रेम सरन सत्संगी साहब एवं परम आदरणीय रानी साहिबा जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ‘संत सुपरह्यूमन योजना’ के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि शाम को विशेष कव्वाली आकर्षण का केंद्र रही।

देश-विदेश से बड़ी संख्या में सत्संगी भाई-बहन और बच्चे कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन का ई-कैस्केड के माध्यम से देश-विदेश की करीब 580 सत्संग शाखाओं में सजीव प्रसारण किया गया।

दिल्ली की नौ शाखाओं में भी आयोजन

नई दिल्ली की सभी नौ शाखाओं में भी सत्संग, शब्द पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। दिल्ली राधास्वामी सत्संग एसोसिएशन के सचिव डॉ. एम.एस. भारद्वाज ने बताया कि भंडारा सप्ताह छह सितंबर तक चलेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *