हरिद्वार।
जस्साराम रोड स्थित एक भवन में फिल्म शूटिंग के दौरान स्थानीय युवा भड़क उठे। सूत्रों के अनुसार फिल्म टीम ने शूटिंग स्थल पर बिना अनुमति के “रेस्टोरेंट एंड बार” का बोर्ड लगाया। जिसको लेकर स्थानीय युवकों ने आपत्ति जताई और इसे गंगा की मर्यादा का हनन बताया।
युवकों ने आरोप लगाया कि गंगा किनारे शराब परोसने का संदेश देना सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाओं के विपरीत है। मौके पर बढ़ती नोकझोंक के बाद युवा और फिल्म टीम के बीच तीखी बहस हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एसडीएम और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। हंगामे के बाद शूटिंग फिलहाल रोक दी गई। बोर्ड को मौके से हटाया गया और फिल्म टीम से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया।बताया गया कि फिल्म प्रोडक्शन के पास “रेस्टोरेंट एंड बार” का बोर्ड लगाकर शूटिंग करने की परमिशन नहीं थी। देवभूमि हरिद्वार में गंगा किनारे बिना परमिशन के “रेस्टोरेंट एंड बार” का बोर्ड लगाकर दारू परोसने का संदेश देना फिल्म प्रोडक्शन की टीम को महंगा पड़ गया।
















































