हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी रखते हुए संबंधित के विरुद्ध नियम अनुसार करवाई की जाए। जनपद में जो भी ब्लैक स्पाट है उन्हें चिन्हित कर उन पर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कार्य किए जाने है उन्हें तत्परता से पूर्ण कर लिए जाए। भेल के मध्य मार्ग पर निर्मित राउंड अबाउट्स का आकर भी मानकानुसार हो। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मनसा देवी हिल बाईपास पर ब्रह्मपुरी में सड$क की दोनों आेर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए तथा जिला प्रशासन, एआरटीआे एवं पुलिस का सहयोग लेकर अतिक्रमण हटाते हुए उन पर मुकदमा भी दर्ज करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी दो पहिया वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करता इस पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही उनपर निरंतर चालान की करवाई कि जाए। सड$क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करे। जिससे कि सड़क दुघटनाएं गठित न होने पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार और रुड़की के सभी मुख्य चौराहों ट्रैफिक के मानकानुसार है कि नहीं इसकी भी जांच की जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के सी पलडि$या ने बैठक की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि नियमों का पालन ना करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही नियमों को पालन न करने वाले वाहन चालकों पर घर पर ही ई- चालान भेजे जा रहे है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, एआरटीआे (ई) हरिद्वार नेहा झा, एआरटीआे (ई) रुडकी कृष्ण चंद, इंसीडेंट मैनेजर रुड$की अतुल कुमार शर्मा, एसीएमआे डा. अनिल कुमार वर्मा, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, सीआे ट्रैफिक संजय चौहान आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।













































