Uncategorized

प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान रखा जाए: नंदन कुमार

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, गंगा घाटों और रोडीबेलवाला क्षेत्र में सघन कार्रवाई

हरिद्वार।

नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान आज भी निरंतर जारी रहा। आज यह अभियान विशेष रूप से गंगा घाटों एवं रोडीबेलवाला क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां नगर निगम की टीम ने सघन छापेमारी कर अवैध अतिक्रमणों को हटाया और संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान रखते हुए नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्था बनी रहे।

इसी क्रम में आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त महोदय ने सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का भी जॉइंट निरीक्षण किया। इस दौरान UIDB, UPDCC एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कई शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शौचालयों की स्थिति काफी जर्जर पाई गई, जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल आवश्यकतानुसार शौचालयों के रिनोवेशन (Renovation) और अत्यधिक जर्जर शौचालयों के डिमोलिशन (Demolition) के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त का कहना था कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस संयुक्त निरीक्षण में नगर निगम की अधिशासी अभियंता रचना पायल भी उपस्थित रहीं। अभियान को सफल बनाने में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, अर्जुन चौधरी, समस्त प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक एवं अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर अपनी टीम के साथ सक्रिय रहे। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में स्वच्छता, सुव्यवस्था और बेहतर नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

नगर निगम का संकल्प: अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर हो हरिद्वार अपना

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *