हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला टॉस्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया। बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 0 से पांच वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुुए आपसी समन्यव के साथ कार्य करें तथा इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। बताया कि 28 जून को जिले के सभी बूथों पर आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर लोकर पोलियो की दवा पिलाई जाए0 इसे लिए सभी अधिकारी नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्राें तक व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए, जिससे कि सभी अभिभावकों की इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके। कहा कि 29 जून से 4 जौलाई तक घर घर जाकर बच्चों को पालियो की दवा पिलाई जाने के लिए टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूली छात्र छात्राओं के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाए। जिला पंचायत अधिकारी को भी ग्राम प्रधानाें को पत्र प्रेषित कर प्रधानों के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। अल्पसंख्यक अधिकारी को मदरसों में भी इसरा व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने श्रम विभाग और खनन विभाग को भी फैक्टि्यों एवं खनन क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को भी दवा पिलाने के लिए उनको भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लस पोलियके अभियान बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और अभियान को सफल बनाए। ——————–













































