Uncategorized

माँ धारी देवी जी एवं भगवान नागराज जी की देव डोलियों का गढ़वाल महासभा हरिद्वार ने किया भव्य स्वागत

हरिद्वार।

उत्तराखण्ड राज्य की लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित संस्था गढ़वाल महासभा(रजि.) हरिद्वार के तत्वाधान में माँ धारी देवी जी एवं भगवान नागराज जी की देव डोली ने रविवार 14 जनवरी 2024 को शिवमूर्ति चौक हरिद्वार में प्रवेश किया जिसे मां धारी देवी जी के उपासक श्री आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुन्दरियाल जी महाराज एवं उनकी टीम लेकर पहुंची। शिवमूर्ति चौक पर गढ़वाल महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां धारी देवी जी एवं नागराज देव डोली का भव्य स्वागत कर पूजा- अर्चना की। शिवमूर्ति चौक से देव डोली शोभ यात्रा शिव मूर्ति चौक से प्रारम्भ होकर वाल्मीकि चौक, मानसरोवर होटल, नरसिंह भवन होते हुए शिव विश्राम गृह निकट गंगा टाकिज अपर रोड हरिद्वार में पहुंची। देव डोली शोभा यात्रा का जगह-जगह व्यापारियो, सामाजिक संगठनो, संत-महंतो ने स्वागत किया और दर्शन किये। शोभा यात्रा में व्यापारियों ने शोभा यात्रा में चल रहे भक्तो एवं मातृशक्ति तथा गढ़वाल महासभा के सदस्यों को जलपान, मिष्ठान आदि जगह-जगह पर वितरित किया।
शोभा यात्रा में गढ़वाल महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों और पर्वतीय मूल के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुए और सभी ने अपने पांरपरिक पर्वतीय परिधान पहनकर शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। गढ़वाल महासभा के बैज और पीली टोपी, पीले पटके पहनकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। मातृशक्ति ने भ्ी ढोल,दमाऊ,मशकबीन, रणसिंघे शोभा यात्रा की रौनक बढ़ा रहे थे। मातृशक्ति ने भी पांरपरिक परिधान पीली साडियां और नथ, गुलबन्द आदि पहन रखी थी। पारम्परिक वाद्ययंत्र ढोल दमाऊ मशकबीन रणसिंघे शोभा यात्रा की रौनक बढ़ा रहे थे। सभी लोग नाचते गाते, नृत्य करते हुए शिव विश्राम गृह पहुंचे। शोभा यात्रा में व्यापारिक वर्ग, सामाजिक वर्ग, राजनीतिक वर्ग, संत-महंत एवं मातृशक्ति सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हरिद्वार की जनता एवं सभी वर्ग के लोगों ने शिव विश्राम गृह में देव डोलियों के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। वहीं देर रात्रि तक शिव विश्राम गृह में पूजा, जागर आरती का कार्यक्रम हुआ। अनेको लोगों एवं मातृशक्ति का स्वरूप देवी के रूप में उनके ऊपर आयी और उन्होंने नृत्य किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

 

शहर के सम्मानीय गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में शिव विश्राम गृह में गढ़वाल महासभा द्वारा सम्मानित भी किया गया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से संरक्षक देवेन्द्र दत्त कोठियाल, संयोजक महंत अनिल गिरि, अध्यक्ष मुकेश जोशी, महामंत्री प्रमोद डोभाल, बी.डी. मंदोलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता चमोली, प्रेम प्रकाश धस्माना, रश्वि चौहान, आशीष पुरी, विमला ढौडियाल, पं. नागेन्द्र पुरोहित, अनूप डुकलान, पं. जसराम ढौडियाल, मं. मोहित पुरी, लता पंत, सुषमा रावत, पं. सच्चिदानंद भट्ट, पं. पंकज बहुखंडी, रमेश रतूडी, देवेश घिल्डियाल, प्रतिमा बहुगुणा, बलवंत सिंह पंवार, पं. दिनेश डोबरियाल, मंजू लोहनी, इन्दु बहुखंडी, कमला नेगी, मन्नू रावत, अनिल रावत, दीपक नेगी, अशा नेगी, अनुज कोठियाल, मुकेश गौनियाल, महंत आदेश गिरि, मुकेश कोठियाल, महंत आशुतोष गिरि, चन्द्रकांत कोठारी, भगवान जोशी, गणेश प्रसाउद बहुखंडी, पं. पवन कृष्ण शास्त्री, पं. गिरी जखमोला, पं. गंगाधर बलूनी, आदित्यराम ध्यानी, गिरीश ध्यानी, पं. सोहन लाल बलूनी, राकेश मधवाल, निश नौडियाल, विपुल जोशी, अचलानंद देशवाल, वासुदेव जोशी, पं. सोहन लाल कुकरेती, गुलाब सिंह थपलियाल, भगवती प्रसाद सती, अंजना बर्थवाल, कमलेश नौटियाल, योगेश जोशी, सोमप्रकाश शर्मा, जय ध्यानी, एसपी बौठियाल, सतेन्द्र सिंह रावत, सुरेन्द्र प्रसाद मुलासी, राजेन्द्र सिंह चौहान, गणेशी देवी, शाकम्बर दत्त जोशी, सुनीता राणा पंवार, पं. राधव रतूडी, विजय काला, सुनीता जुगरान, दीपक बौठियाल, पं. मोहित ढौडियाल, पं. मोहित ढौडियाल, अवधेश कोठियाल, राकेश कोठियाल, राजेन्द्र सिंह चौहान, गिरीश घिल्डियाल, बालम सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रफुल्ल ध्यानी, राजीव भट्ट, ललिता प्रसाद पाण्डेय, राकेश नेगी, पुष्पा रावत, देवेन्द्र सिंह, संतोष सेमवाल, अनुज सेमवाल, डॉ. जय प्रकाश तोपवाल, गिरीश नेगी आदि मुख्य रुप से शोभा यात्रा में सम्मिलित थे।
टिहरी विस्थापित कालोनी बीएचईएल की महिलाओं के बद्री विशाल गु्रप ने मां धारी देवी शोभा यात्रा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति भी दी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *