गोकशी के लिये क्षेत्र में पहले से ही मशहूर है दादुपुर गांव,
पूर्व में भी दर्जनों गो कातिलों को जेल पहुँचा चुकी है रानीपुर पुलिस
संयुक्त टीम की छापेमारी में गौमांस बेच रहे 04 आरोपी दबोचे
पुलिस टीम ने मौके से 300 KG गौमांस व कटान के उपकरण किये बरामद
हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड, गढवाल परिक्षेत्र व कोतवाली रानीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर स्थित एक घर पर छापेमारी कर 04 आरोपियो को कुल 300 किलो पशु मांस व कटान के उपकरण के साथ दबोचा। मौके से एक आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए आरोपियों में
अकरम पुत्र स्व. असगर, अजीम पुत्र अकरम, आदिल पुत्र यासीन, नसरत पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार कुल 300 किलो गौ मांस व अवैध पशु कटान के उपकरण बरामद किए।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उ0नि0 अशोक कुमार, विरेन्द्र जोशी, गिरेन्द्र, सुरेन्द्र तोमर, का0 अजीतराज के अलावा गौवंश स्क्वाड टीम से हेड़ कानि सुनील कुमार, पूरन सिहं दानू, पवन कुमार, राजेन्द्र रावत, बृजकिशोर आदि शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम दादुपुर सलेमपुर में गोकशी की सूचना कोई नई है। वर्षो से गांव में गोकशी का अवैध धंधा धडल्ले से चलाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो गांव से आस पास के क्षेत्र में आवारा घूमने वाले गो वंशियो को भी गोकशी करने वाले कातिल अपना निशाना बनाते आये है। यदा कदा पुलिस को मुखबीर द्वारा गोकशी की सूचना दी जाती है तो पुलिस कारवाही करती है। जिसके चलते दर्जनों बार पुलिस ने छापेमारी कर गोकशी करने वाले कातिलों को जेल पहुचाया है। लेकिन ये गोकशी का कार्य उनके लिए बड़ा ब्यापार बन चुके है।






















































