Uncategorized

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले फरार आरोपियों को शरण देने वाले चार आरोपी दबोचे

हरिद्वार। लाठी डंडों एवं तलवारों से लैस आधा दर्जन से अधिक लोगो ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरो को शरण। देने वाले गिरफ्त में हमलावरों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश।

सिडकुल थाना क्षेत्र हाल निवासी ओम शांति धाम कालोनी हेतमपुर निवासी सचिन पुत्र सुबीर ने बीती 10 जून को तहरीर देकर बताया कि विशाल सहित 9-10 व्यक्तियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं तलवारों से लैस होकर उसके भाई, जीजा एवं मित्र पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।  पुलिस ने हमला करने के आरोपियों की पकड़ धकड़ के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान घटना में शामिल फरार आरोपियों को शरण एवं संरक्षण देने के आरोप में 04 व्यक्तियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियो में कमल कुमार पुत्र ओमपाल निवासी तेलकपुरी भोगपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, कमल सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी मंती हसनपुर, थाना थानाभवन, जनपद शामली (उ.प्र.), पोपिन पुत्र छन्दूलाल निवासी खानपुर ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, ⁠शिवकुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी महावतपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी आरोपी को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *