Uncategorized

अपनी मांगो को लेकर किसानो ने टोल प्लाजा पर किया धरना प्रदर्शन, सीएम को सौपा ज्ञापन

बहादराबाद।
टोल प्लाजा पर हरियाणा पंजाब बार्डर पर किसानों पर हुए अत्याचार के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोल प्लाजा बहादराबाद पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. तौफीक अहमद तथा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सुबा ङ्क्षसह ढिल्लो के संयुक्त नेतृत्व में (3—4) ट्रैक्टर के साथ नेशनल हाईवे, टोल प्लाजा बहादराबाद की दोलेन पर अपने वाहन खड़े कर टोल प्लाजा बहादराबाद पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय प्रवक्ता तोफिक अहमद द्वारा अपनी मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड को सम्बोधित थानाध्यक्ष बहादराबाद को दिया गया। ज्ञापन में एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, उत्तराखंड सरकार के आदेश अनुसार 3 महीने के बिजली के बिल माफ किया जाए व बकाया बिल माफ किया जाए और किसानो के ट्यूबवेल के बिजली  बिल फ्री किया जाए, सहकारी समितियों से दिया गया फसल ऋण पूरी तरह माफ किया जाए क्योंकि फसल पूरी तरह बाढ से बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों का कर्ज माफ हो, उत्तराखंड में एक प्रदेश एक नियम लागू किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुवचन ङ्क्षसह, सोनू चीमा ब्लाक अध्यक्ष, बलजीत ङ्क्षसह ग्राम अध्यक्ष फतेहपुर, अवतार ङ्क्षसह, नरेंद्र ङ्क्षसह, समुख ङ्क्षसह, गुरङ्क्षवदर ङ्क्षसह, बलवंत ङ्क्षसह, जसजीत ङ्क्षसह, हरप्रीत ङ्क्षसह बहादराबाद ब्लाक अध्यक्ष किसान यूनियन, निशांत ङ्क्षसह युवा ब्लाक अध्यक्ष लक्सर, जोध ङ्क्षसह ग्राम अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *