उत्तराखंड हरिद्वार

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की डेढ़ मास बाद भी गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष, किया चौकी पर प्रदर्शन

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की डेढ़ मास बाद भी गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष, किया चौकी पर प्रदर्शन
 
हरिद्वार।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगजीत पुर पुलिस चौकी के निकट स्थित एक निजी विद्यालय की नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की डेढ़ माह बाद भी गिरफ्तारी न होने पर रोष जता कर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि समस्त निजी विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन होने चाहिए। शिक्षक के नाम पर अपराधी विद्यालयों में शिक्षा दे रहे हैं। कहा कि पिछले महीने जगजीतपुर चौकी के निकट स्थित एक निजी विद्यालय में छोटी बच्ची के साथ शिक्षक ने दुराचार किया और फरार हो गया। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहा है। अपराधी खुलेआम अपराध कर घूम रहे हैं। नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि जब तक निजी विद्यालयों के सत्यापन नहीं होंगे तब तक अपराध बढ़ते रहेंगे। प्रदेश में बच्चियों के साथ शोषण अधिक मात्रा में हो रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ऐसे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सरकार सिर्फ अपराधियों को बचाने का कार्य कर रही है। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चल रही है। जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, शुभम जोशी, ऋषभ दिनेश कुमार, परितोष त्यागी, लक्की महाजन, नरेश सेमवाल, अमन अंसारी, राहुल चौधरी, मोहन राणा, आशु श्रीवास्तव, डा. मेहरबान आदि शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *