Uncategorized

डीपीआरओ को हटाया, सीडीओ को सौंपा चार्ज

हरिद्वार।

लापरवाही के मामले में हरिद्वार में बड़ा एक्शन हुआ है। शासन ने हरिद्वार के जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह को उनके पद हटा दिया है। उन्हें पंचायती राज निदेशालय देहरादून से अटैच किया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

साथ ही हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा को उनकी जगह डीपीआरओ का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि कार्यों में लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही थीं। हरिद्वार के ही कुछ लोगों ने उनकी शिकायत की, जिसके बाद शासन ने उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही शासन ने शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक हरिद्वार के डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार वहां के मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया है।

डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह के खिलाफ कुछ लोगों ने शासन को शिकायती पत्र भेजे थे। शासन ने शिकायतों संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच में सबसे पहले उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। आदेश के अनुसार शासन में संयुक्त सचिव ध्रुव मोहन सिंह राणा, पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी व वित्त नियंत्रक शशि सिंह को जांच कमेटी में शामिल किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *