Uncategorized

गठित हुई “अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद”

 

हरिद्वार।

भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में आश्रमधारी संतों की बैठक में सर्वसम्मति से “अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद” का गठन किया गया।

परिषद के पदाधिकारी इस प्रकार मनोनीत किए गए जिनमे

राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी जी महाराज,  संत राम विशाल दास महाराज, उपाध्यक् विनोद महाराज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्वामी स्वयमानन्द महाराज, मंत्री महंत ओमानंद जी
प्रदेश अध्यक्ष स्वामी सत्व्रतानन्द महाराज
आजीवन संरक्षक श्रीमहंत बाबा हठयोगी महाराज

बैठक में हाल ही में संतों को “कालनेमि” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित करने की कड़ी निंदा की गई। परिषद ने संकल्प लिया कि संत समाज के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा के लिए वह सशक्त रूप से कार्य करेगी।

आगामी अर्धकुंभ को ध्यान में रखते हुए संतों एवं आश्रमों की सुविधाओं के लिए सरकार व प्रशासन से समन्वय की पहल की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *