Uncategorized

अधिवक्ता का बेटा गंगनहर में डूबा

– दो महीने पहले हुई थी शादी
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता का बेटा नहाते समय गंगनहर में डूब गया। सूचना पर जल पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर नहर में डूबे युवक की तलाशी में अभियान चलाया पर कुछ पता नहीं चल पाया। दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। जवान बेटे के डूब जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घर में खुशियों की गंूज कम भी नहीं हुई थी कि अचानक मातम पसर गया।
कनखल थाना अंतर्गत न्यू विष्णु गार्डन निवासी अधिवक्ता सुंदर सिंह असवाल रोशनाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। अहमदाबाद गुजरात में कंपनी में नौकरी करने वाले अपने बत्तीस वर्षीय बेटे ऋषभ असवाल की दो महीने ही शादी की थी। शादी के बाद वह घर पर आया हुआ था। शनिवार को दोस्तों के साथ रोशनाबाद से घर आ रहा था। दोपहर के समय प्रेमनगर आश्रम घाट पर दो दोस्त गंगनहर में नहाने लगे। ऋषभ गंगनहर में नहाते समय तैर कर दूसरी तरफ जा रहा था। नहर पार कर दूसरे किनारे पर पहुंच गया तभी उसके हाथ—पांव फूल गए और वह किनारे नहीं पकड़ पाया। पानी के तेज प्रवाह में बहते ंहुए आगे निकल गया। दोस्तों ने शोर मचाया पर कोई मदद नहीं मिली। कुछ दूर में पानी में आेझल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर जल पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर डूबे युवक की तलाश शुुरु की पर सफलता नहीं मिल पायी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल था। गंगनहर में चल रहे तलाशी अभियान को टकटकी लगाकर देख रहे थे। देर सायं तक भी डूबे युवक का कुछ पता नहंी चल पाया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *