Uncategorized

नाबालिका को बहला कर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

लक्सर।
मुंडाखेड$ा गांव से नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को शमशेर पुत्र अलमूद्दीन निवासी ग्राम मुण्डाखेडा खुर्द ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि साहिब पुत्र शराफत निवासी निहंदपुर सुठारी उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है तथा उसके साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में लक्सर कोतवाली पुलिस को अपर्हता की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा अपह्र्ता की तलाश व आरोपित की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित अलग—अलग स्थानों पर तलाश करने पर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाछिंत चल रहे आरोपित साहिब पुत्र शराफत निवासी निहंदपुर सुठारी को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *