हरिद्वार

पुलिसकर्मी को घायल करने वाला फरार आरोपी 7 साल बाद गिरफ्तार

हरिद्वार।
नगर कोतवाली क्षेत्र में अद्र्धकुंभ 2016 में पुलिसकर्मी को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया। आरोपी का कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओ में केस दर्ज किया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरार था।
पुलिस चौकी रोड$ी बेलवाला प्रभारी प्रवीण सिंह रावत ने बताया कि घटना 2016 की थी।  एक कार सवार इंद्रजीत पुत्र रामचंद्र निवासी गन्नौर सोनीपत हरियाणा एक यात्री को टक्कर मारकर फरार हो गया था। पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास कियाा तो आरोपी ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी  जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा पेश नहीं हुआ। जिस पर आरोपी का कोर्ट से वारंट जारी हुआ। पुलिस ने आरोपी को गन्नौर हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *