हरिद्वार।
कथक सम्राट स्व. प्रदीप महाराज की श्रद्धाजली सभा का आयोजन त्रिपुरा मंदिर में किया गया। जिसमे सभी शिष्यों ने अपने गुरु प्रदीप महाराज के सम्मान में शब्दो की श्रद्धाजली अर्पित की। इस सभा में उनके पुत्र शिवम्, पुत्री अंशुल उनके भाई और मंदिर के स्वामी के साथ कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। वरिष्ट्ठ कवि एवम गीतकार रमेश रमन, ललित भूटानी, संतोष नामदेव, दीपमाला शर्मा, अजित दुबे, संजय भारती, करुणा चौहान, श्वेता पटेल, सुनीता टोंक, हंसवी टोंक, कंचन मल्होत्रा, गुंजन दुबे, सविता सिंह, संगीता भाटी, शैली, नूतन, सुजीत, सीखा, आस्था, मीनाक्षी शुक्ला, जानवी, निखिल घोष, संजय, आशीष बजाज, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।





















































