उत्तराखंड हरिद्वार

एनयूजेआई ने गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती पर किया विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह

एनयूजेआई ने गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती पर किया विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के तत्वावधान में प्रेस क्लब सभागार में गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती, विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। प्रदीप बत्रा ने गणेश शंकर विद्यार्थी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को प्रेरणादायक बताया। वहीं, अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया और एआई के दौर में पत्रकारिता तेजी से बदल रही है। कार्यक्रम में एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी सहित पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *