हरिद्वार। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के साथ परिवारों की खुशियां भी छीन रहा है। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कानूनी कार्रवाई और तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के साथ NDPS एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। वहीं, नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास की सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों, पुलिस, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।























































