Skip to content
इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी बरामद
हरिद्वार। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर 11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 1100 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 25-26 सितंबर 2026 की रात चेकिंग के दौरान अंबेडकर चौक के पास से अमजद उर्फ बिहारी पुत्र शौकत, निवासी स्कूल नंबर 13, मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, रेडमी मोबाइल फोन और 1100 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है।
कार्रवाई करने वाली टीम में रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल यशवंत सिंह और कांस्टेबल अंकित कवि शामिल रहे।