हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गौ संरक्षण अधिनियम के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 27 अगस्त 2026 को उसके घर से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकर्रम पुत्र याकूब, निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष, के खिलाफ मु0अ0सं0 239/2026, धारा 3, 5, 11 उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल नरविंदर, होमगार्ड राजू नौटियाल शामिल रहे।





















































