Uncategorized

डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगे भाई को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई — दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा भी गोली लगने से गंभीर घायल
रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का हरिद्वार पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए कथित हत्यारोपी विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक इस हत्याकांड की प्रारंभिक वजह सामने आ रही है।
दिनांक 25-26 अगस्त 2026 की रात गणेशपुर, रुड़की निवासी अर्जुन सिंह की शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 327/2026, धारा 103(1), 109(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मामा विवेक उर्फ विक्की ने फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी, जबकि इस दौरान मौसा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तत्काल साक्ष्य संकलन शुरू करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चूड़ामणि मंदिर चौक, चुड़ियाला भगवानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक हत्या के पीछे की वजह सामने आ रही है। हालांकि, हत्याकांड के वास्तविक कारणों को लेकर आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *