Uncategorized

40वीं वाहिनी PAC के जवानों ने तेज धारा में बह रहे कांवड़िये की जान बचाई

हरिद्वार। गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बह रहे एक शिवभक्त को 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बचा लिया। जवानों की बहादुरी और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को गौरव, निवासी कैथल (हरियाणा) गंगा स्नान के दौरान तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगा। सूचना मिलते ही कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पीएसी के जवान बिना समय गंवाए गंगा की तेज धारा में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद शिवभक्त को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें, तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा कर्मियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *