नगर निगम के रिकॉर्ड में केवल पहली किस्त जमा होने का उल्लेख मिलता है, जबकि शेष राशि का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं: भट्
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने हर की हरकी पैडी पर फूल-फरोशी के ठेकों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम के पास वर्ष 2010 से अब तक फूल-फरोशी के ठेकों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है न तो यह जानकारी है कि ठेके किन-किन ठेकेदारों को दिए गए, न ही यह कि कितनी धनराशि निगम में जमा हुई और किन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया।
कैलाश भट्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक पार्षद ओर उसके परिवार को ही लगातार ठेका दिया जाता रहा भट्ट ने बताया कि नगर निगम के रिकॉर्ड में केवल पहली किस्त जमा होने का उल्लेख मिलता है, जबकि शेष राशि का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है उन्होंने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के फूल-फरोशी ठेकों की अवधि अप्रैल में समाप्त हो गई थी, जिसके बाद दोबारा ई-टेंडर जारी किए गए आरोप है कि इस ई-टेंडर प्रक्रिया में भी धांधली हुई है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

















































