Uncategorized

एशियन बॉक्सिंग की पदक विजेता बेटियों का हरिद्वार में सम्मान

 

हरिद्वार। जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली उत्तराखंड की मुक्केबाज निकिता चंद और काजल फर्स्वाण का हरिद्वार मुक्केबाजी संघ ने सम्मान किया। संरक्षक सुनीता चौधरी ने खिलाड़ियों को शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ब्रजेन्द्र मल और ललित कुंवर को भी सम्मानित किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *