Uncategorized

चिन्मय डिग्री कॉलेज में पौधे रोपण कर मनाया हरेला

 

हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ चिन्मय डिग्री कॉलेज बेल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 पौधों का ओपन किया गया लगाए गए पौधों में कचनार अशोक अर्जुन और शीशम के पौधे रोपण किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की शैक्षिक समिति के सचिव आलोक शुक्ला एवं प्राचार्य आलोक अग्रवाल ने पौधारोपण के साथ किया।

कार्यक्रम में डॉ. मनीषा, डॉ. प्रदोष कुमार शर्मा, डॉ. मधु शर्मा,  राकेश चतुर्वेदी, वी.एस. नेगी, जयप्रकाश, गौतम राजबीर, किशनपाल तथा जसवंत सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कचनार, अशोक, अर्जुन एवं शीशम के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, पर्यावरण एवं मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *