Uncategorized

उत्तराखंड के विकास में सीएसआर से सहयोग बढ़ाएं उद्योग समूह: मुख्यमंत्री धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से राज्य के समग्र विकास में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत किया गया योगदान समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय और सीमांत राज्य है, जहां विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने उद्योग समूहों से अपने सीएसआर फंड का अधिकतम उपयोग उत्तराखंड में करने का आग्रह करते हुए कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र का अनुभव और संसाधन राज्य के सतत विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों, सिंगल विंडो सिस्टम और उद्योग-अनुकूल माहौल के माध्यम से निवेश को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर कार्य शुरू हो चुका है। इस अवसर पर कई उद्योग समूहों ने उत्तराखंड के लिए नई सीएसआर परियोजनाओं की भी घोषणा की।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *