- Homepage
- Uncategorized
- चारधाम की आस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नही: रविन्द्रपुरी
चारधाम की आस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नही: रविन्द्रपुरी
हरिद्वार। अयोध्या के बाद अब उत्तराखण्ड़ में बद्रीनाथ धाम में चढावे की कथित चोरी के मामले पर अखाउा परिषद अध्यक्ष निर्वाणी अखाड़ा के श्री महंत रविन्द्रपुरी महाराज में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। उन्हाेंने कहा कि चारधाम की आस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि चारधाम करोड़ो लोगों की आस्था का केन्द्र है। ऐसे पवित्र स्थलों पर चढावें या मन्दिर की सम्पत्ति से जुड़ी किसी भी तरह की अनियमित्ता गम्भीर मामला हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आए और दोषियो को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिल सके। कहा कि धार्मिक संस्थानों की गरिमा और श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखना सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमित्ता हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नही जाना चाहिए। वहीं महंत रविन्द्रपुरी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की हैं।















































