Uncategorized

ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ किया

भीमताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ किया तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य का भविष्य उसकी सड़कों और इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है। उन्होंने युवाओं से नवाचार, कौशल और बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, अनुसंधान, स्टार्टअप और रोजगार सृजन को लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के तहत पिछले पाँच वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *