हरिद्वार। चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त है। पिछले दिनों बड़े पैमाने पर हुई सैंपलिंग में कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब टेस्टिंग में फेल पाए जाने पर विभाग ने 19 रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग ने खराब क्वालिटी का सामान बेचने और साफ सफाई ना रखने पर 19 व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किए हैं। विभाग की टीम ने जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी और निरीक्षण किया था। जिसमें कई खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को नोटिस दिए गए, जबकि संदिग्ध पदार्थों को नष्ट भी कराया गया। फिलहाल विभाग की ओर से किचन में गंदगी रखना वाले 11 और इसके अलावा 8 खराब क्वालिटी की मिठाई, दूध, घी, पनीर बेचने वालों को कोर्ट में घसीटा है।
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत विभागीय टीमें बनाई गई है जो लगातार ढाबो, रेस्टोरेंट, स्थाई ओर अस्थायी पर निरीक्षण कर रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है, कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले अस्थायी ढाबो, जलपान स्टालों पर लगातार निरीक्षण किया जायेगा।
एमएन जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी














































