Uncategorized

कुंभ कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

 

हरिद्वार।

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने गुरुवार को बैरागीवाला, श्रीयंत्र क्षेत्र और दक्षद्वीप का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि बैरागी कैंप से श्रीयंत्र मंदिर मार्ग पर 650 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य अगले 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

अपर मेलाधिकारी ने मायापुर स्केप चैनल पर निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान के बो-स्ट्रिंग स्टील गर्डर पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक होने पर जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *