Uncategorized

महानगर युकां अध्यक्ष साथियों सहित भाजपा में शामिल

हरिद्वार।
महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश भाटी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गये।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। जिसमें सभी कार्यकर्ताआें को सम्मान व प्रगति के अवसर प्रदान होते हैं। उन्होंने कहा कि युवा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी के नेतृत्व में जिस प्रकार अनेक कांग्रेसजन आज भाजपा में शामिल हुए हैं। उससे उत्तरी हरिद्वार में भाजपा को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी व उनके समर्थकों को भाजपा में उचित सम्मान प्रदान किया जायेगा।
भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल व राजेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आज भारी संख्या में आकाश भाटी के नेतृत्व में युवा भाजपा से जुड$े हैं, उससे साबित हो रहा है कि युवा वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की आेर अपना रूख कर रहा है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आकाश भाटी की घर वापसी हुई है। वह पूर्व में भी भाजपा में सक्रिय रहे है। अब पुन: भाजपा में शामिल होने से उत्तरी हरिद्वार ही नहीं अपितु समूचे जनपद में भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में समाज के सभी वर्ग भाजपा की आेर आकर्षित हो रहे हैं। भाजपा में शामिल होने वालो में आकाश भाटी के साथ श्रीप्रकाश त्रिपाठी, नितिन शर्मा, गौरव पाल, प्रवीण द्विवेदी, अजय शुक्ला, विशाल निषाद, निखिल ठाकुर, आकाश पाण्डेय, प्रीतम काण्डपाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल, भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, राजेश शर्मा, पार्षद सचिन अग्रवाल, विनीत जौली, मोनिका सैनी, निशा नौडियाल, शुभम मंडोला, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, युवा नेता दीपांशु शर्मा, डा. विशाल गर्ग, विक्रम ठाकुर, दिव्यम यादव, अतुल पासवान समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *